फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 42 हजार पद भरने से पहले बदलेंगे ग्रुप-सी के सेवा नियम, विभागाध्यक्षों ने शुरू की प्रक्रिया

Sun, 15 Jan 2023 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

शैक्षणिक योग्यता बारहवीं करने से नियमों में बदलाव जरूरी माना जा रहा है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने 11 जनवरी को सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। मुख्य सचिव के निर्देश पर अधिकतर विभागाध्यक्षों ने प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
HSSC Recruitment - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में  संयुक्त पात्रता परीक्षा(सीईटी) के आधार पर 42 हजार से अधिक पद भरने से पहले ग्रुप-सी के सेवा नियम बदले जाएंगे। इस श्रेणी के काफी पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं होने के कारण नियमों में बदलाव जरूरी हो गया है। मनोहर लाल मंत्रिमंडल पहली दिसंबर 2022 को हुई बैठक में ग्रुप-सी व ग्रुप-डी के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं और दसवीं करने पर अपनी मुहर लगा चुका है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव संजीव कौशल ने 11 जनवरी को सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। विभागाध्यक्ष नए सेवा नियम बनाने में तत्परता से जुट गए हैं। नए सेवा नियमों में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं की जगह बारहवीं हो जाएगी। भविष्य में उसके आधार पर ही भर्तियां होंगी और युवाओं को नई नौकरी के लिए यह पात्रता हासिल करना जरूरी होगा।

ग्रुप सी में अभी 10वीं शैक्षणिक योग्यता के साथ भरे जाने वाले अनेक तकनीकी पद हैं। वन विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, लोक निर्माण भवन एवं सड़कें आदि कई विभागों में पचास-पचास से ज्यादा पद हैं, जिनकी योग्यता 10वीं के साथ आईटीआई या 10वीं और  तीन साल का तकनीकी डिप्लोमा है। इन विभागों में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों की 12वीं के हिसाब से पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। सेवा नियम में शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से ही अन्य लाभ भी मिलेंगे। 
विज्ञापन


इन पदों पर होनी हैं भर्तियां
प्रदेश सरकार के 90 विभागों और 93 निगम-बोर्डों में होने वाली ग्रुप सी की भर्तियों के लिए शुरूआती स्तर पर 453 श्रेणियां तय की गई हैं। अलग-अलग विभागों में सब इंस्पेक्टर, जेई, सहायक मैनेजर, सब फायर ऑफिसर, लेबर इंस्पेक्टर, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, सेनिटरी इंस्पेक्टर, नगर पालिका सचिव, पटवारी, 7600 टीजीटी, 6 हजार पुलिस कर्मियों के अलावा क्लर्क इत्यादि के पदों को भरा जाना है।

जल्दी ये पद विज्ञापित होंगे। ग्रुप-डी में भी लगभग बीस हजार पद भरे जाने हैं, इनके लिए अभी सीईटी परीक्षा होनी है। इनमें 3500 पदों को छोड़कर अन्य को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं के आधार पर भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें