फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप सी की परीक्षा : 31 फीसदी ने नहीं दी परीक्षा, कई ओएमआर सीट पर अभ्यर्थियों के नाम गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप सी के ग्रुप नंबर 1, 2 और 49 की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 69 फीसदी परीक्षार्थी ही हाजिर हुए, शेष 31 फीसदी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दो सत्रों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है, हालांकि, सुबह की श्रेणी की परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों की ओएमआर सीट पर अभ्यर्थी का नाम और पिता का नाम गलत प्रिंट होने का मामला सामने आया। हालांकि, इस तकनीकी गड़ब़ड़ी के चलते कोई बच्चा परीक्षा देने से वंचित नहीं रहा, बाद में आयोग की ओर से अभ्यर्थियों से ही उनके नाम और माता पिता के नाम लिखवाए गए। सुबह के सत्र में कुल 5230 अभ्यर्थियों में से 3844 परीक्षार्थी मौजूद रहे, जबकि 1386 नहीं पहुंचे। शाम के सत्र में 4277 में से 2749 हाजिर रहे, जबकि 1528 नहीं पहुंचे। सुबह के सत्र में 73 फीसदी और शाम के सत्र में 64 फीसदी हाजिरी रही। दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 69 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस बारे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का कहना है कि हाईकोर्ट द्वारा बाद में कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका देने का आदेश दिया गया था। जबकि पेपर पहले ही तैयार कराए गए थे। इसलिए कुछ ओएमआर सीटों पर यह कमी थी, लेकिन इससे कोई परीक्षा प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें