फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड जीरो : सिरसा में मिसाइल के टुकड़े देखने उमड़ी भीड़, सेना की सफलता पर गर्व से भरे दिखे खाजाखेड़ा के लोग

Sun, 11 May 2025 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा सिरसा के गांव खाजाखेड़ा  से सुनील बेनीवाल

सार

उत्साहित ग्रामीणों ने जवानों के साथ मिसाइल के टुकड़ों को वाहन में भी रखवाया।
 
विज्ञापन
जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की ओर से हवा में ही ध्वस्त कर दी गई पाकिस्तानी मिसाइल के टुकड़ों को देखने के लिए सिरसा एयरबेस से ढाई किमी दूर खाजाखेड़ा में भीड़ जुटी रही। लोग सेना की सफलता पर गर्व से भरे नजर आए। उत्साहित ग्रामीणों ने जवानों के साथ मिसाइल के टुकड़ों को वाहन में भी रखवाया।

विज्ञापन


गांव के बीरा ने कहा, रात को बिजली नहीं थी, हम सब जाग रहे थे। तभी आसमान में जहाज का शोर सुनाई दिया और तेज लाइट भी जली। तुरंत बाद बहुत तेज शोर सुनाई दिया। हम सब बच्चों को लेकर घर के अंदर चले गए। ऐसा लगा कि बम गिर गया हो। सब घबरा गए थे। 

  • सुबह पता चला कि किसी को कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ तो राहत मिली। गांव के ही टिंका सिंह ने कहा कि रात करीब सवा 12 बजे उड़न तश्तरी सी नजर आई और जोरदार धमाका हुआ। लगा जैसे आसमान ही फट गया हो। धमाके बाद बहुत गंदी बदबू चारों तरफ फैल गई। हमें नहीं पता था कि हमारे पास ही कोई मिसाइल गिरी है।

बॉर्डर पर वाहनों की हो रही चेकिंग
सिरसा में बॉर्डर क्षेत्रों पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद नजर आई तो प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा था। जैसे ही हमला होने की बात क्षेत्र में फैली सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए। किसी भी तरह की अनावश्यक गतिविधि को लेकर पुलिस बार-बार लोगों को जागरूक करती भी नजर आई। पुलिस की कड़ाई से हाल में नशे की सप्लाई पर भी रोक लगती हुई नजर आ रही है।

विज्ञापन


हमला हुआ लेकिन हम डरने वालों में से नहीं
सिरसा में मिसाइल हमले को लेकर स्थानीय निवासी रामनिवास, जगराज सिंह, गोपाल राम, राजकुमार, विकास, राकेश कुमार, रवींद्र कुमार, ममता, रोशनी देवी, कौशल्या देवी ने कहा कि हमला होने से एक बार के लिए तनाव जरूर बना है, लेकिन हम डरते नहीं हैं। बॉर्डर से सटे होने पर इस तरह की घटनाओं को लेकर हम मानसिक रूप से तैयार हैं। दुश्मन चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, हमें डरा या झुका नहीं सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें