फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों से चूड़ा भी नहीं उतरा था, पहला करवा चौथ था, पर एक दिन पहले पति को मौत आ गई ऐसे

Sat, 27 Oct 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
रोती हुई लड़की
विज्ञापन
शादी को 14 दिन ही हुए थे, चूड़ा भी नहीं उतरा था अभी। पहला ही करवा चौथ था कि उससे पहले ही महिला का सुहाग उजाड़ गया। पति को ऐसे मौत आई कि जानकर आंसू आ जाएंगे। हादसा हरियाणा के कैथल में हुआ। शादी के बाद रिवाज के अनुसार पहली बार मायके गई। पति ममेरे भाई को साथ लेकर उसे लेने के लिए निकला, लेकिन उसका सामना मौत से हो गया।
विज्ञापन


हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तितरम मोड़ के नजदीक ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। 12 अक्तूबर को ही मृतक युवक की शादी हुई थी और वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल गांव बाता जा रहा था कि तितरम मोड़ के नजदीक हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायल युवक के बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं हादसे की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया, नई नवेली दुल्हन बेहोश हो गई।
विज्ञापन

दो साल पहले ही हुई थी पिता की मौत

सड़क हादसा
करनाल निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक युवक कुरुक्षेत्र के गांव सिरसमा निवासी मोहित (24) है और उनका भांजा है। मोहित परिवार में सबसे बड़ा था। 12 अक्टूबर को ही शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी को लेने के लिए पहली बार ससुराल जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही ट्रक चालक ने उसकी जिंदगी को लील लिया। मृतक के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। मां व दो भाई है, जो गैस एजेंसी में टैंपो चालक थे। लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि दूसरे की लापरवाह ड्राइवरी ने ही मोहित की जान ले ली।

चिकित्सकों व स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजनों ने कहा कि हादसे के बाद दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां इलाज में लापरवाही बरती गई। इलाज तो दूर की बात बेड पर गद्दा तक नहीं मिला। आरोप है कि इलाज पूरा किए बिना ही उसे ऊपर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात भर मोहित दर्द से कहराता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। घायल विकास ने आरोप लगाया कि गंभीर चोट के बावजूद चिकित्सक व स्टाफ ने कोई ध्यान नहीं दिया। ये तक नहीं बताया गया कि कितनी चोट लगी हुई है। अगर उन्हें कोई जानकारी दी जाती तो वे दूसरे अस्पताल में ले जाते। परिजनों ने इसे लेकर जांच की मांग की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें