फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में ग्रीन दिवाली, स्टूडेंट सेंटर में सजाया विशेष स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट सेंटर में ‘ग्रीन दिवाली’ को बढ़ावा देते हुए एक विशेष दीवाली मार्केटिंग स्टॉल लगाया। इस पहल का मकसद छात्रों में पर्यावरणीय जागरूकता और उत्तरदायी उद्यमिता की भावना को जागृत करना था।
विज्ञापन

स्टॉल में प्रोजेक्ट धरा और प्रोजेक्ट अर्पण के तहत बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पाद जैसे अगरबत्तियां, सुगंधित मोमबत्तियां, धूप, दीये और दीया प्लेट्स प्रदर्शित किए गए जो पूरी तरह से पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से तैयार थे। प्रो. सीमा कपूर ने कहा कि यह प्रयास पारंपरिक उत्सव की चमक को पर्यावरण और रचनात्मकता के साथ जोड़ता है।
ईशिता सिंह ने बताया कि ये उत्पाद न केवल त्योहार की भावना बल्कि टीम की सर्कुलर इकोनॉमी और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अमित चौहान ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें