फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हॉकी का शानदार आगाज : पंजाब ने कर्नाटक को 8-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2024 का चंडीगढ़ में शानदार आगाज हुआ। पहले मुकाबले में दादर एंड नगर हवेली और दमन एंड दीव ने गोवा को हराया, जबकि पंजाब, तमिलनाडु, मणिपुर और अरुणाचल ने भी अपने मैच जीते। होस्ट चंडीगढ़ ने महाराष्ट्र के खिलाफ मजबूत शुरुआत की।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-42 में खेले गए पहले मैच में दादर एंड नगर हवेली और दमन एंड दीव हॉकी ने गोवा का सामना किया। टीम डीडीडी पहले मिनट से हावी रही और उन्होंने 9-0 से मैच को अपने नाम किया। मिथलेश सिंह ने तीन गोल दागे, जबकि जतिन और सागर को 2-2 सफलताएं मिलीं।
दूसरे मैच में तमिलनाडु ने गुजरात को 11-4 से मात दी। टीम के लिए सुगुमार और रनजीत ने 3-3 गोल के साथ हैट्रिक दागी। दो गोल कप्तान सुंदरजीत की ओर से आए। गुजरात के लिए परमार और सोसा तुशाल ने 2-2 गोल किए।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले में पंजाब ने कर्नाटक को 8-2 से शिकस्त दी। पंजाब की ओर से मनदीप सिंह, चरणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह और अमनदीप ने 2-2 गोल किए। कर्नाटक के नितेश और सुप्रीत ने 1-1 गोल दागा।
हॉकी मणिपुर ने बिहार को आसान मैच में 6-0 से हराया। दिन के चौथे लीग मैच में मणिपुर खिलाड़ी शुरुआत से अटैक पर रहे। संजीत सिंह, निशी सिंह, माइबाम, बोरिश, विशाल और गेरिक ने 1-1 गोल किया।
वहीं, पांचवें लीग मैच में हॉकी अरुणाचल ने हॉकी जम्मू एंड कश्मीर को 9-0 से मात दी। मोहम्मद आतिफ, कुमार शशांक और साहरन ने 2-2 गोल किए। दिन के अंतिम लीग मैच में चंडीगढ़ की टीम महाराष्ट्र पर हावी रही। पहले क्वार्टर में टीम ने 2-0 की बढ़त बनाकर जीत का दावा पेश किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें