फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कथा से पहले भव्य कलश शोभायात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल

Mon, 31 Mar 2025 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 29 के साईं धाम में रामनवमी पर श्रीराम कथा का शुभारंभ रविवार को हुआ। अयोध्या से आए कथा व्यास संतोष महाराज ने कथा से पहले भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

साईं धाम से महिलाएं सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर पहुंची। वहां मंदिर में पूजा के उपरांत कलश में पानी भरकर यात्रा निकाली। कलश शोभायात्रा के बाद शाम में अयोध्या से आए कथा व्यास ने श्रीराम कथा की। उन्होंने भगवान श्रीराम की महिमा बताते हुए कहा कि श्रीराम ने हमेशा मर्यादा का पालन किया। हम सभी को मर्यादा में रहना चाहिए। कथा के उपरांत भगवान की भव्य आरती हुई और प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें