फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन करोड़ से बनेगा जगतपुरा में पुल

Mon, 28 Oct 2013 12:10 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुरा में सवा तीन करोड़ की लागत से नया पुल बनाया जाएगा। यह आठ महीनों में तैयार हो जाएगा। इसका लेवल हाई और पुराने पुल से ज्यादा चौड़ा होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने बुधवार को जगतपुरा में हालात का जायजा लेने के बाद दी। पीडब्ल्यूडी ने पुराना पुल टूटने के बाद नए पुल के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये का एस्टिमेट तैयार कर सरकार को भेजा था। सरकार ने नए पुल के लिए सवा तीन करोड़ रुपये पास किए हैं।

डीसी सिद्धू ने अधिकारियों को हिदायत दी कि नए हाई लेवल पुल का काम फौरन शुरू करें। जगतपुरा में बना पुल करीब पचास साल पुराना था। इसके पिलर में दरारें आ गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को खस्ताहाल पुल से न गुजरने की अपील की है। साथ ही अधिकारियों को इस पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए है।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि वे नाले पर बनाए गए अस्थाई रास्ते पर लगातार नजर रखें। इसके अलावा गांव जगतपुरा के लोगों की सहूलियत के लिए गुरु नानक कालोनी में बने पुल की मरम्मत भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को मौके पर ही हिदायतें दीं। इस मौके एसडीएम लखमीर सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एनआईएस वालिया  और तहसीलदार संजीव कुमार भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें