फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पंजाब के गर्वनर सोलंकी बीमार, पहुंचे PGI, हुई एंजियोग्राफी

Mon, 11 Jul 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कप्तान सिंह सोलंकी, गवर्नर - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी सोमवार को पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर में दाखिल हुए। पीजीआई के डाक्टरों ने एंजियोग्राफी कर उनकी हार्ट की स्थिति की जांच की। जांच में वे पूरी तरह से फिट पाए गए हैं। शाम के वक्त उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। सूत्रों ने बताया है कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। खराब स्वास्थ्य के चलते वे रविवार को सेक्टर 37 में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाए थे। सोमवार को वे पीजीआई पहुंचे और डा. रोहित मनोज ने उनके स्वाथ्य की जांच की। पीजीआई प्रवक्ता मंजू वडवालकर ने बताया कि सुबह वे आए थे और जांच के बाद शाम के वक्त उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें