फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार देगी सब्सिडी

Tue, 12 Jan 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले हरियाणा के यात्रियों मुख्यमंत्री ने प्रतिव्यक्ति 50 हजार रुपये सब्सिडी देने की घोषणा की है। श्री शिव कैलाश मानसरोव निष्काम सेवा समिति पंचकूला ने मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा के यात्रियों के लिए दी गई इस सुविधा पर खुशी जताई है।
विज्ञापन


27 दिन की इस यात्रा पर करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता है। समिति अध्यक्ष एचसी गुप्ता ने कहा कि 50 से ज्यादा यात्री होने पर 25 लाख रुपये की राशि हरेक यात्री में सामान रूप से वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा जून से सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

यह राशि उन यात्रियों को ही प्रदान की जाएगी जो कि मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर द्वारा करवाई जाने वाली यात्रा में शामिल होंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा में कुल 18 बैच जाते हैं।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष के साथ उपप्रधान लक्ष्मी चौधरी, महासचिव आदर्श गोयल, कैशियर प्रवीण कुमार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मिलकर उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें