फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बकाया वसूली के लिए आबकारी विभाग में भी वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आज मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक
विज्ञापन

-रखे जाएंगे 20 एजेंडे, कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा नियुक्ति के भी प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, खनन विभाग में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू करने के बाद अब हरियाणा सरकार आबकारी एवं कराधान विभाग में भी यह स्कीम शुरू करने जा रही है। इसके लिए पहले ही उद्योगपतियों और व्यापारियों से सलाह ले ली गई है। सोमवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में होने वाले मंत्रिमंडल की बैठक में इस नीति को रखा जाएगा। मंत्रिमंडल की मुहर लगने के बाद इसे विभाग में लागू किया जाएगा। बैठक में कुल 20 एजेंडे रखे जाएंगे। इनमें मंत्रियों के स्टाफ के साथ-साथ अन्य विभागों में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा से नियुक्ति के प्रस्ताव भी शामिल हैं।
गौर हो कि जीएसटी लागू होने से पहले प्रदेश में अलग-अलग प्रकार के कई टैक्स लगते थे। इस समय प्रदेशभर में काफी संख्या में उद्योगपतियों और व्यापारियों पर करोड़ों रुपये के पुराने टैक्स बकाया हैं। हरियाणा सरकार की मंशा है कि वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत इन विवादों को निपटाया जाए और राजस्व की प्राप्ति को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र पर भी लग सकती मुहर
मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भी मुहर लगनी है। हरियाणा सरकार की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया गया है। मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद यह मामला विधानसभा की कमेटी के पास जाएगा और तिथियों को अंतिम रूप यहीं पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें