अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को इजराइल भेजे जाने पर सवाल उठाए हैं, साथ ही तुरंत उनको वापसी के लिए मांग की है। चौटाला ने कहा कि इजराइल में युद्ध के हालात बने हुए हैं और सरकार ने सैकड़ों युवाओं को वहां भेज दिया है। यह बहुत गंभीर मामला है। हरियाणा के बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। चौटाला ने सरकार से अपील की है कि प्रदेश के युवाओं को तुरंत वहां से निकालने के लिए निर्णय लेना चाहिए।