फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जुलाई से खुलेंगे सरकारी स्कूल, निजी रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के सभी सरकारी स्कूल सोमवार से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए खुल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निजी स्कूल अभी तक इस बाबत कोई फैसला नहीं ले पाए हैं। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि अभी तक सभी अभिभावकों की तरफ से स्कूल खोलने को लेकर जवाब नहीं दिया गया है, इसलिए अभी कक्षाए ऑनलाइन चलेंगी।
विज्ञापन

शहर के सभी सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए साढ़े आठ से एक बजे तक खुलेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि स्कूल में हर रोज कमरों को सैनिटाइज करवाया जाए। विद्यार्थियों के स्कूल आने और छुट्टी के समय मुख्य गेट पर शिक्षक की भी निगरानी के लिए जिम्मेदारी लगाई जाए। हर विद्यार्थी मास्क पहनने के साथ स्कूल और कक्षाओं में सामाजिक दूरी बनाकर रखें। स्कूलों ने मुख्य द्वार पर सैनेटाइजर डिस्पेंसर लगाए हैं, जिससे सैनिटाइज करते समय बोतल इत्यादि को हाथ नहीं लगाना पड़े। सभी स्कूलों ने अलग योजना बनाई है। स्कूलों से बातचीत के अनुसार एक दिन में चार से पांच कक्षाओं की योजना बनाई गई है। जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आएंगे, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
सरकारी व निजी में 85 प्रतिशत विद्यार्थियों का टीकाकरण
शहर के सरकारी व निजी स्कूलों में अभी तक 85 प्रतिशत स्टाफ (शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारी) ने टीकाकरण करवा लिया है। शिक्षा निदेशक रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि विभाग की तरफ से स्कूलों का निर्देश है कि सभी का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे संक्रमण होने से बचाव हो सके। स्कूलों के लगभग सभी स्टाफ ने टीकाकरण करवा लिया है। कुछ प्रतिशत स्टाफ ऐसा है, जिनको हाल फिलहाल में कोरोना संक्रमण हुआ था, इसलिए उन्हें दिशानिर्देशों के अनुसार टीका नहीं लग पाया है। वहीं जिन विद्यार्थियों की उम्र में 18 वर्ष से ऊपर है, उन्हें भी टीका लगवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखना होगा ध्यान
1. एक बेंच पर एक विद्यार्थी बैठेगा।
2. शिक्षकों की अनुपस्थिति में भी विद्यार्थी सामाजिक दूरी बनाए रखें।
3. विद्यार्थी स्कूल आते समय अभिभावकों का अनुमति पत्र लेकर आएं।
4. विद्यार्थी सहपाठियों के साथ स्टेशनरी का सामान साझा नहीं करें।
5. विद्यार्थी अपनी पानी की बोतल लेकर आएं।
6. स्कूल के बाद इधर-उधर घमने की जगह सीधा घर जाएं।
7. एक कमरे में साइज के अनुरूप अधिक से अधिक 15-20 विद्यार्थियों को बैठाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें