फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सेना पर हमले बर्दाश्त से बाहर

विज्ञापन
अभिनेत्री मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल फेम व ‘थ्री-इडियट’ फिल्म की कलाकार मोना सिंह का कहना है आतंकवाद से निपटना मुश्किल नहीं है। सरकार चाहे तो एक दिन में पाकिस्तान को सबक सिखा सकती है। इंतजार है सरकार के एक कड़े फैसले का।  उन्होंने कहा कि सरहद पर तैनात जवानों पर बार-बार आतंकी हमले, घात लगाकर सैनिकों पर हमला कर उनके शव के साथ बर्बरता, जवानों पर पत्थरबाजी अब बर्दाश्त नहीं होती।
विज्ञापन


सरकार  ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा कदम उठाए और देश को आतंकवाद से जड़ से खत्म करे। मोना सिंह मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचीं थीं। इस दौरान मोना सिंह ने जहां फिल्मी दुनिया में अपने आगामी प्लान को रखा, वहीं कर्नल की बेटी होने के नाते, घाटी में जवानों पर हो रहे हमले का दर्द भी उनके चेहरे पर झलका।  

पिता जसबीर की बहादुरी पर जब मां र्हुइं फिदा
मोना सिंह के अनुसार उनके पिता कर्नल जसबीर सिंह ने सन 1971 में भारत-पाक युद्ध में भाग लिया था। उस समय उनकी उम्र 22 साल की थी। इसी दौरान माइंस ब्लास्ट में उनके पिता की टांग उड़ गई थी। लेकिन यह जानने के बावजूद भी उनकी मां ने उनके पिता की बहादुरी पर गर्व करते हुए शादी की। मोना कहती हैं कि मुझे अपने पिता और मां पर गर्व है। उनके पिता ही उनके सच्चे हीरो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना से युवाओं की बेरुखी पर चिंता

अभिनेत्री मोना सिंह - फोटो : अमर उजाला
मोना सिंह ने कहा कि वह चिंतित हैं कि युवा आज सेना के बजाए आईटी व अन्य क्षेत्र की ओर ज्यादा भाग रहे हैं। युवाओं को सेना में भागेदारी के लिए आगे आना चाहिए। मोना के अनुसार आज सेना में काफी अफसरों की जरूरत है, इसलिए युवा आगे आएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि ऐसी प्लानिंग बनी तो वे अपने पिता को रोल मॉडल बनाकर युवाओं का सेना के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें