फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को तंग कर रही सरकार : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को आतंकवादी समझकर तंग कर रही सरकार : आप
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता व किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने साधा निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने किसानों के मुद्दे पर हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। गुप्ता ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार एमएस स्वामीनाथन और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न के सम्मान से नवाज रही है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन किसान कौम के लिए समर्पित कर दिया। वहीं, हरियाणा में किसानों को बंधक बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने 2 साल पहले भी कंटीले तार बिछाए थे, लाठियां भांजी गई थी और उनके रास्ते में सीमेंट के बेरिकेड लगाए गए थे। दोबारा से फिर इसी की तैयारी में है सरकार। 750 किसानों ने शहादत दी थी, तब प्रधानमंत्री मोदी ने तीन काले कानूनों को वापस लिया था और एमएसपी की गारंटी को लाने के लिए कानून बनाने का वादा किया था। उन्होंने कहा की देश के किसान प्रधानमंत्री मोदी को उनका वादा याद दिलाने दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार ने बॉर्डर सील कर दिए, सीमेंटेड ब्लॉक लगा दिए। उन्होंने हरियाणा सरकार से किसानों को आतंकवादी समझकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रोक रही है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने खुद को किसान का बेटा कहकर जनता से वोट मांगने का काम किया था और अब आप भारतीय जनता पार्टी की गोद में जाकर बैठे हैं, जबकि चौधरी देवीलाल ने हमेशा से ही किसान हित की आवाज उठाने का काम किया था। प्रदेश अध्यक्ष किसान विंग कुलदीप भांभू ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान नेताओं को तो खरीद लिया, लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है। समाज का ऐसा कोई अंग नहीं है चाहे युवा हो, किसान हो, मजदूर हों सबको त्रस्त करने का काम किया है। आम आदमी पार्टी किसानों की मांगों का पुरजोर समर्थन करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें