चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान फसलों की खरीद की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठकें शुरू हो गई हैं। राज्य में फसलों की खरीद के लिए धान की 241 और बाजरे की 91 मंडियां खोली जाएंगी। इन सभी मंडियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संंबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमित्रा मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक ली और समीक्षा की। बैठक में कृषि विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउस और एफसीआई के अधिकारी शामिल रहे। डॉ. सुमित्रा मिश्रा ने कहा कि फसलों की खरीद में किसी भी तरह की समस्या न हो यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।