फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स चैंपियनशिप करवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन बुधवार को सेक्टर-7 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला खेल अधिकारी एसके जोशी ने शिरकत की। उन्होंने विजेता एथलीटों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर चंडीगढ़ एथलेटिक एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जसपिंदर सिंह भी मौजूद रहे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हुए मुकाबलों में दो सौ एथलीटों ने प्रतिभागिता की। इस टूर्नामेंट में निखिल, काजल और देबाशीष ने धाक जमाई।
विज्ञापन

लड़कों की अंडर-16 आयु वर्ग की 2 किमी की रेस में निखिल ने बाजी मारी। इसी वर्ग में विशाल कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हरबिन सिंह ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
लड़कियों की अंडर-16 आयु वर्ग की 2 किमी की रेस में काजल खालसा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अमन ने दूसरा और अमनदीप कौर ने तीसरा स्थान अर्जित किया। लड़कों के अंडर-18 आयु वर्ग में देवाशीष ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि आकाशदीप ने दूसरा और नितिश ने तीसरा स्थान अर्जित किया। लड़कियों के अंडर-20 आयु वर्ग में नैना ने पहला, अंजली ने दूसरा और स्नेहा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। लड़कों के अंडर-20 आयु वर्ग में साहिल ने पहला, सूरज ने दूसरा और साहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुुरुषों की 10 किमी की रेस में दीपक कुमार ने पहला, साहिल ने दूसरा और वरिंदर ने तीसरा स्थान अर्जित किया। महिलाओं की 10 किमी रेस में चंदा ने पहला, ऊषा ने दूसरा और सुमन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें