फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवध निषेध बिल पास करें, नहीं तो... सरकार को दिया गया अल्टीमेटम

Tue, 11 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
संत गोपालदास
विज्ञापन
गोरक्षा आंदोलन छेड़ने वाले संत गोपालदास ने केंद्र सरकार को सख्त अल्टीमेटम दिया है। मामला गाय माता को बचाने से जुड़ा है। वे रोहतक के मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र में केंद्रीय गोवध निषेध बिल पास करे। यदि सरकार ने 7 नवंबर (गोपाष्टमी) तक ऐसा नहीं किया तो प्रदेश के हजारों गोभक्त जनता को राजनीतिक विकल्प देकर गो हत्या बंद कराएंगे।

उन्होंने कहा कि गाय माता को बचाने के लिए वे विकल्प के तौर पर गो ग्राम स्वराज पार्टी का गठन करके सरकार को चुनौती देंगे। जब चाय बेचने वाला देश चला सकता है तो गाय बचाने वाला भी शासन कर सकता है।
विज्ञापन

भाजपा गाय को कटवाकर रामराज्य स्थापित कर रही है

संत गोपालदास
संत ने कहा कि भाजपा गाय को कटवाकर रामराज्य की स्थापना कर रही है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी वर्तमान में 36000 पंजीकृत कत्लखानों में लगभग दो गाय प्रति कत्लखाना कटती हैं। इससे प्रतिदिन 72000 गायों की हत्या हो रही है।

भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही 3,32,50000 एकड़ चारागाह भूमि की नीलामी एवं अधिग्रहण करके बेच रही है, जो कि असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना कर गाय की भूमि छीनी जा रही है।

इस दौरान गो ग्राम स्वराज यात्रा के संयोजक अमित शर्मा ने कहा कि भाजपा के 282 हिंदू सांसद गो वध पर चुप क्यों हैं? राजस्थान में भाजपा की सरकार होने के बाद भी एक लाख से अधिक गायों की भूख और प्यास से मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़ोसी देशों में हिंदू नहीं, फिर भी गो हत्या पर पाबंदी

संत गोपालदास
संत गोपाल ने कहा कि पड़ोसी देशों रूस, इजराइल और स्वीडन में हिंदू नहीं हैं, फिर भी यहां गो हत्या पर पूर्ण पाबंदी है। गो हत्या करने वाले को 24 घंटे में फांसी की सजा सुनाई जाती है। जबकि भारत में लगातार गो हत्याएं हो रही हैं।

एक सवाल के जवाब में संत गोपालदास ने कहा कि मोदी और मनोहर लाल की सरकार पूरी तरह से मतलबी है। जो गाय का हित खा सकती है, वो किसी का भला नहीं कर सकती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें