शहरवासियों को दी विजयदशमी, दीपावली और नववर्ष की शुभकामनाएं
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने शहर के कई क्षेत्रों में आयोजित दशहरा समारोहों में शिरकत की। इस दौरान वे सेक्टर-48, सेक्टर-40, सेक्टर-24, सेक्टर-7 और बापूधाम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए तथा लोगों के साथ दशहरे का पर्व मनाया। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश युगों-युगों से हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। दशहरा हमें सिखाता है कि सत्य, न्याय और अच्छाई की राह पर चलते हुए हर बुराई का मुकाबला किया जा सकता है और अंततः विजय सत्य की ही होती है। उन्होंने सभी शहरवासियों को आगामी दीपावली और नववर्ष की भी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि ये पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं तथा चंडीगढ़ में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की भावना और मजबूत हो।