हरियाणा सरकार ने नगर निगमों, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में कार्यरत कर्मचारियों की ग्रेड-पे में पहली सितंबर, 2014 से बढ़ोतरी कर दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कि 9300-34800-3600 वाले कर्मचारियों की ग्रेड-पे बढ़ाकर 4000 रुपये की गई है। 9300-34800+3200 वेतनमान वाले कर्मचारियों की ग्रेड-पे बढ़ाकर 3600 कर दी गई है।