फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में होगी फौज में बंपर वैकेंसी, तैयार रहें

Thu, 25 Dec 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में भर्ती की चाह करने वाले लोगों के नया साल मौका लेकर आएगा। सेना में सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी आदि वर्गों में भर्ती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


2015 जनवरी में 14 से 22 जनवरी तक भर्ती रैली चलेगी। इसमें मानसा, पटियाला, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब जिलों के उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे।

प्रतिभागियों का शारीरिक टेस्ट व परीक्षा का आयोजन पटियाला में संगरूर रोड पर एविएशन कांप्लेक्स के सामने सेना के मैदान में किया जाएगा। सेना के भर्ती संबंधी मामलों के निदेशक ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

1 फरवरी को लिखित परीक्षा

निदेशक ने बताया कि 14 जनवरी को मानसा जिले के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग व टोकन जारी किए जाएंगे। 15 को पटियाला व राजपुरा, 16 को पातडां, समाना और नाभा तहसील, 17 जनवरी को बरनाला व फतेहगढ़ साहिब, 18 को संगरूर, लहरां व सुनाम तहसील, 19 को मालेरकोटला, धूरी व मूनक तहसील के उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग व टोकन जारी किए जाएंगे।

यह शेड्यूल नर्सिंग सहायक के उम्मीदवारों को छोड़ कर अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए है। इसके साथ ही पास होने वाले उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन व मेडिकल की प्रक्रिया जारी रहेगी।

22 जनवरी को दस्तावेजों की अंतिम जांच की जाएगी और एक फरवरी को रैली वाले स्थान पर ही लिखित परीक्षा ली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें