गोल्फ क्लब में अभ्यास करते गोल्फर।
- फोटो : CHANDIGARH
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। कोरोना के चलते सात महीने से बंद चले आ रहे प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) में 4 से 7 नवंबर तक पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप 2020 शुरू हो रही है। यह टूर्नामेंट एक साथ दो जगहों पर खेला जाएगा। इनमें चंडीगढ़ गोल्फ क्लब और पंचकूला गोल्फ क्लब शामिल हैं। इस टूर्नामेंट की इनामी राशि 30 लाख रुपये है। पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप 2020 में देशभर से 118 गोल्फर्स शिरकत कर रहे हैं। टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के स्टार युवा गोल्फर्स अजितेश संधू, करणदीप कोचर, आदिल बेदी हिस्सा ले रहे हैं। चंडीगढ़ पहुंचे कई गोल्फरों ने सोमवार सुबह 8 बजे से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पहुंचकर अभ्यास शुरू किया। प्रतियोगिता के दौरान कोविड के नियमों का पालन किया जाएगा।