फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ क्लब के चुनाव आज, प्रधान पद के पहली बार दो दावेदार

Sun, 24 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के रविवार को चुनाव
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में से एक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के रविवार को चुनाव होंगे। पहली बार प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब केचुनाव 24 अप्रैल को है। इसमें 2016-17 के लिए अध्यक्ष पद व एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के चुनाव रविवार को हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार अध्यक्ष पद के लिएं डॉ. अवतार सिंह व ईश्वर प्रताप सिंह मान चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। यह  पहली बार होगा जब यह दोनों प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।  डॉ. अवतार सिंह पेशे से डॉक्टर है वहीं ईश्वर प्रताप सिंह उधोगपति हैं।

चुनाव से पहले प्रधान पद केउम्मीदवार डॉ. अवतार सिंह व ईश्वर प्रताप सिंह अपने एजेंडें में गोल्फ क्लब की तस्वीर बदलने की बात कर चुके है। डॉ. अवतार क्लब में क्लब में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ गोल्फ कोर्स को नंबर 1 बनाने की बात कह चुके है तो दूसरी तरफ ईश्वर प्रताप सिंह गोल्फ क्लब का माहौल फ्रेंडली बनने और जूनियर गोल्फर्स के लिए बेहरत नर्सरी की बात कर चुके है। 
विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए चुनाव मैदान में- अमरबीर सिंह, अमित बस्सी, केप्टन मोहनबीर, कर्नल हरदेव सिंह मान, हरमनजीत सिंह सेठी,जगतबीर सिंह, कवंरवीर सिंह सिबिया, लेफटिनेंट कर्नल करन सिंह, रवीबीर सिंह, संजीत सिंह बाला, शोना ए सिंह,तेज प्रताप सिंह विर्क, जोरावर सिंह  का नाम शामिल हैं।

गोल्फ क्लब के सदस्य- चंडीगढ़ गोल्फ क्बल में कुल 1800 मेंबर है जिनमें 50 केकरीब महिला मेंबर है। आलंपियन मिल्खा सिंह,जीव मिल्खा सिंह के साथ बिजनसमेन, आर्मी ऑफिसर्स, राजनीतिक हस्तियां, डॉक्टर, सीनीयर आईएस, आईपीएस ऑफि र्स,कारपोरेट जगत के लोग शािमल है।  रविवार को  प्रधान पद और मेंबर के लिए वोटिंग करेंगे। सोमवार 25 को चुनाव का रिजल्ट निकलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें