ट्राइसिटी में गोल्फ को बढ़ावा देने के लिए गोल्फ कैंप लगाए जाएंगे। कैंप 2 से 9 जून तक चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में लगेंगे।
चंडीगढ़ गोल्फ एकेडमी के ज्वाइंट डॉयरेक्टर अजय गुजराल की देखरेख में सुबह 10.30 से 11.30 तक ये कैंप लगाए जा रहे हैं।
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के मेंबर, नॉन मेंबर, मोहाली और पंचकूला के बच्चे इस कैंप का हिस्सा बन सकते हैं। कैंप में जिन बच्चों के पास किट नही होगी, चंडीगढ़ गोल्फ क्लब उन्हें किट भी उपल्बध कराएगा।