फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिर खुला पिटारा... चंडीगढ़ पुलिस विभाग में नौकरी के लिए सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाल ही में एएसआई के 44 पदों और कांस्टेबल के 700 पदों पर संपन्न हुई भर्ती प्रक्रिया के बाद एक बार फिर युवाओं के लिए चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। स्पोर्ट्स कोटा में पुलिस विभाग ने कुल 45 कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों के लिए भर्ती खोली है। इसे लेकर शुक्रवार को विज्ञापन जारी हो जाएगा और 18 नवंबर तक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग का कहना है कि अस्थायी पदों के लिए यह सीधी भर्ती खोली गई है।
विज्ञापन

इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। ग्रुप सी के तहत इन पदों पर सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत केंद्र का पे स्केल लागू होगा। वहीं, भत्ते भी दिए जाएंगे। इन भर्तियों को लेकर चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अक्तूबर से विज्ञापन प्रदर्शित होगा। इन पदों में जनरल के लिए पुरुषों में 11, महिलाओं में सात और एक्स सर्विसमैन के लिए दो पद रखे गए हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग में पुरुषों में पांच, महिलाओं में तीन और एक्स सर्विसमैन में एक पद हैं। इसी तरह अन्य पिछड़े वर्ग के लिए पुरुषों में सात, महिलाओं में चार और एक्स सर्विसमैन में एक पद है। आर्थिक रूप से अक्षम वर्ग के लिए पुरुषों में तीन, महिलाओं में एक पद आरक्षित है। इन पदों के लिए नियम-शर्तें आदि जल्द ही पुलिस की ओर से जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें