फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोल्डन गर्ल चाहत अरोड़ा ने रैंकिंग स्वीमिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ओडिशा में दूसरी रैंकिंग स्वीमिंग चैंपियनशिप में शहर निवासी और पंजाब की ओर से खेलने वाली तैराक चाहत अरोड़ा ने स्वर्ण पदक जीता है। यह पदक उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में पाया। चाहत ने इस इवेंट में 33.87 सेकंड का समय लेते हुए पदक जीता। पदक जीतने पर चाहत के परिवार में खुशी का माहौल है। पिता परम ज्योति अरोड़ा ने कहा कि पूरे परिवार को गर्व हैं कि उनकी बेटी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2023 में भी इसी प्रतियोगिता में बेटी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता था। इस इवेंट के फाइनल में चाहत को मिलाकर कुल छह प्रतिभागी स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक की रेस में शामिल थे।
विज्ञापन

इससे पहले तैराक चाहत अरोड़ा ने पिछले वर्ष 2022 में गुजरात में खेली गई राष्ट्रीय खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण के साथ नया नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था। इस खिलाड़ी ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में 14.42 का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर नया रिकाॅर्ड भी स्थापित कर दिया था।
विज्ञापन

तैराक चाहत अरोड़ा की उपलब्धियां : 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 33.70 सेकंड (नेशनल रिकाॅर्ड)
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 114.42 सेकंड (नेशनल रिकाॅर्ड)
200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 2:52:31 सेकंड
50 मीटर फ्री स्टाइल 28.88 सेकंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें