फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कहीं छूट न जाए

Wed, 02 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
अगर आप 10वीं पास कर चुके हैं और सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं तो इस सुनहरे मौके का जल्दी से फायदा उठाइए। पंजाब रेजिमेंटल सेंटर की ओर से सिपाही जरनल ड्यूटी, सिपाही क्लर्क व ट्रेड मैन के लिए सेवारत, सेवानिवृत्त विधवाओं, युद्ध विधवाओं के बच्चों, सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के भाइयों के लिए 19 से 22 नवंबर तक भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। जालंधर के रामगढ़ कैंट में होने वाली यह भर्ती यूनिट हेडक्वार्टर कोटे के तहत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के लिए होनी चाहिए ये योग्यताएं

एग्जाम - फोटो : अमर उजाला
भर्ती के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी श्रेणी के उम्मीदवार को 10वीं कक्षा में हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत के साथ और पूर्ण योग 45 प्रतिशत के साथ पास होना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर से जम्मू, सांबा व कठुआ जिलों को छोड़कर सभी उम्मीदवार केवल 10वीं पास होने चाहिए। क्लर्क के लिए 12वीं कक्षा में हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत व पूर्ण योग 50 प्रतिशत होना चाहिए। ट्रेड मैन के लिए उम्मीदवार दसवीं पास होना चाहिए।

सैनिक जरनल ड्यूटी के लिए आयु सीमा साढे़ 17 से 21 वर्ष और क्लर्क व ट्रेड मैन के लिए साढे़ 17 से 23 साल है। उम्मीदवार अपने साथ शिक्षा, चरित्र, जाति और अन्य प्रमाण पत्र के साथ अपनी फोटो की 15-15 कापी लेकर आएं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें