फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सोना खरीदने के बहाने गोल्ड सेट चोरी, आरोपी महिला और पुरुष सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित सुंदर ज्वैलर में सोना खरीदने के बहाने दो लोग गोल्ड सेट चोरी कर भाग गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मैनेजर संदीप कश्यप की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप कश्यप ने बताया कि 20 मार्च को एक महिला और एक पुरुष दुकान पर गोल्ड खरीदने के लिए आए। दोनों ने कर्मचारी से अलग-अलग गोल्ड सेट दिखाने को कहा। इसी दौरान मौका पाकर महिला एक बॉक्स लेकर निकल गई। कुछ देर बाद दोनों बहाना बनाकर दुकान से चले गए। सामान की जांच करने पर एक बॉक्स गायब मिला, जिसमें गोल्ड सेट रखा था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला बॉक्स चोरी करती नजर आई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें