फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 राज्यों की संस्कृति और गोल्ड से बनी पेटिंग, देखने को पहुंचें यहां

Sun, 06 Nov 2016 02:41 PM IST
शबनम कौर/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कलाग्राम के मेले में आई बालाजी की सोने से बनी पेटिंग
विज्ञापन
एक छत के नीचे 18 राज्यों की संस्कृति और गोल्ड से बनी बालाजी की पेटिंग आपको हैरान कर देगी। देखने के लिए इस जगह पर पहुंचें। मनीमाजरा स्थित कलाग्राम में चल रहे आठवें क्राफ्ट मेले में राजस्थान की संस्कृति के साथ ही मेघालय, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर समेत देश के 18 राज्यों की संस्कृति की भी छटा देखने को मिल रही है। पेंटिंग हो या रंगोली दोनों ही रंगों की दुनिया है।
विज्ञापन


मेले में तमिलनाडु के नेशनल अवॉर्डी वी पन्नीर सेलवम के स्टॉल पर चार लाख की बाला जी की पेंटिंग मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड फोयल से बनी इस पेंटिंग को तंजोर पेंटिंग कहा जाता है। इसी पेंटिंग पर पन्नीर सेलवम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से नेशनल अवार्ड मिला था। तंजोर पेंटिंग के इतिहास के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया  कि यह आर्ट 16वीं सदी में तमिलनाडु के तंजोर गांव में शुरू हुआ था और उसके नाम से ही इसे भी तंजोरी पेंटिंग कहा जाने लगा। तंजोर ही ऐसा गांव है जहां इस पेंटिंग का निर्माण होता है।

सब्जियों से करते हैं रंगाई
वी पन्नीर सैलवम ने अपनी पेंटिंग के बारे में बताया कि इसे बनाने में उनको एक महीना लगा। और इसकी खासियत यह है कि इनको बनाने में सब्जियों के रंगों को इस्तेमाल में लाते हैं। वह बताते है कि समय के साथ इन पेंटिंग्स में भी परिवर्तन आया। पहले तो सिर्फ भगवान कृष्ण और राधा की ही तंजोर में पेंटिंग्स बनती थी अब तो लक्ष्मी, ब्रह्मा विष्णु की भी पेंटिंग्स बननी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


मेले में रंगोली भी
मेले में मुंबई के सात कलाकार रंगोली बना रहे हैं जोकि एक फोटो की भांति ही लग रहे हैं। मेले की थीम राजस्थान होने के कारण सभी आर्टिस्ट राजस्थान के कल्चर, वहां के किलों को अपने रंगों से सजा रहे हैं। मुंबई के आदित्य ने पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की आकृति रंगोली से बनाई है।

13 को 10 कलाकार अपनी पेंटिंग्स को करेंगे डिस्प्ले
13 नवंबर के राजस्थान, पंजाब, गुजरात और भोपाल के पेंटर अपनी पेंटिग्स डिस्प्ल करेंगे। मेले के आखिरी दिन इन राज्यों की पारंपरिक पेंटिंग्स देखने को मिलेगी। इनमें बणी ठणी, गोड़ पेंटिंग, मानणा, साझी पेंटिंग्स देखने को मिलेगी।

रोशन प्रिंस के गीतों पर दर्शक भी झूमें
क्राफ्ट मेले के दूसरे दिन पंजाबी सिंगर रोशन प्रिंस ने प्रस्तुति दी। उन्होंने जब अपना गीत लुक पेश किया तो दर्शक भी अपनी कुर्सियां छोड़कर उनके साथ मंच पर आ गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें