टीका लगवाते 100 साल के चरणदास।
- फोटो : CHANDIGARH
मनीमाजरा। सिविल अस्पताल में रविवार को इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले 100 वर्षीय बुजुर्ग ने टीका लगवाया। चरणदास की उम्र देखकर पंजीकरण करने वाले कर्मचारी भी हैरान रह गए।
आधार कार्ड के अनुसार चरणदास का जन्म वर्ष 1921 है। अस्पताल में मौजूद भाजपा के आईटी सेल के जिला प्रभारी अंकित अरोड़ा ने बताया कि मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले चरणदास अपने बेटे के साथ इंदिरा कॉलोनी में दो साल से रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि कोरोना का टीका हमारे लिए कितना जरूरी है। अस्पताल के कर्मचारी राजन पुरी ने कहा कि इस दौरान उन्होंने टीका लगवाया और आराम से चले गए। इस दौरान चरण दास ने कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर अस्पताल में आकर टीका लगवाने आए हैं।