चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जाने वाली गो एयर की सात उड़ानें 3, 4 और 5 मई को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार, तकनीकी समस्या के चलते ये उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। गो एयरवेज ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए ग्राहकों को हुई असुविधा पर खेद जताया है। एयरवेज ने कहा है कि ग्राहकों को टिकट का पूरा रिफंड दिया जाएगा।
वहीं, गो एयरवेज ने किसी भी तरह की जानकारी के लिए ग्राहकों से उनके कस्टमर केयर नंबर 18002100999 पर संपर्क करने और feedbackflygofirst.com पर लिखित में संपर्क करने की सलाह दी है। उधर, इस संबंध में शहीद भगत सिंह चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि गो फर्स्ट एयरवेज की सभी उड़ानें तीन दिनों के लिए तकनीकी कारणों से रद्द की जा रही हैं। हालांकि एयरलाइन की तरफ से इस बाबत लिखित रूप से कुछ नहीं आया है। संवाद