फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच में कर्मचारी आज 12 बजे से हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के एसी प्लांट, गैस प्लांट, सीवरेज और फायर विभाग के सैकड़ों कर्मचारी शनिवार दोपहर 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें हर महीने वेतन देर से मिल रहा है और बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि 14 नवंबर बीत जाने के बावजूद एजेंसी से जुड़े कई कर्मचारियों की तनख्वाह अब तक नहीं आई है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक तंगी और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुखबीर सिंह ने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि इंजीनियरिंग विभाग और ठेकेदारों को अब यह नियम सा लगने लगा है कि वेतन तभी जारी किया जाता है जब कर्मचारी विरोध शुरू कर देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह आंदोलन जीएमसीएच से आगे बढ़कर सेक्टर-9 स्थित चीफ इंजीनियर के कार्यालय तक ले जाया जाएगा। कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पताल के महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य प्रभावित हो सकते हैं जिससे मरीज सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें