चंडीगढ़। जीएमसीएच 32 के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रवि गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। उनकी जगह पर डॉक्टर सुधीर कुमार गर्ग को चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। यह आदेश शनिवार को सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार गुप्ता ने जारी किया।
डॉ. रवि गुप्ता ने यह निर्णय पारिवारिक परेशानियों के कारण लिया है। कुछ दिनों पहले ही उनके पिता की कोरोना संक्रमण के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान थे। इस बीच वह अस्पताल की व्यवस्था भी संभाल रहे थे। डॉ. रवि गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। उन्हें खासतौर पर स्पोर्ट्स इंजरी में विशेषज्ञता प्राप्त है। उत्तर भारत के ज्यादातर खिलाड़ी स्पोर्ट्स इंजरी का इलाज उनसे कराने चंडीगढ़ आते थे। लिंगमेंट के विशेषज्ञ रहे हैं। डॉ. रवि गुप्ता चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी, लेकिन उनका यह सपना उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अधूरा रह गया है। उनके सैकड़ों शोध राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित हो चुके हैं।