फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच 32 ने टेली मेडिसिन सेवा की समय सीमा बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। महामारी के दौर में अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से मरीजों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए जीएमसीएच- 32 प्रशासन ने टेलीमेडिसिन सेवा की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब सोमवार से टेलीमेडिसिन के अंतर्गत मरीजों को दो शिफ्ट में परामर्श दिया जाएगा। पहली शिफ्ट का संचालन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी का दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक होगा। जीएमसीएच- 32 प्रशासन के अनुसार जो मरीज सुबह की शिफ्ट में फोन ना लगने या नेटवर्क की परेशानी के कारण परामर्श पाने में असमर्थ होंगे, वे दूसरी शिफ्ट में इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा शनिवार को सिर्फ एक शिफ्ट में परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान मरीज वीडियो कॉल के माध्यम से भी परामर्श ले सकते हैं तथा अपनी रिपोर्ट भी डॉक्टरों से साझा कर सकते हैं। रविवार और राजकीय अवकाश के अलावा प्रतिदिन इसका संचालन तय समय के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें