न्यू चंडीगढ़ में बंगले का सपना जल्द हकीकत में बदलने वाला है। गमाडा अब ईको सिटी फेज-2 में करोड़पतियों के लिए स्कीम लाया है। यहां एक हजार वर्ग गज और दो हजार वर्ग गज के प्लॉट हैं। प्लॉटों की संख्या 98 रखी गई है, जिनके लिए 15 जून तक आवेदन किया जा सकता है।
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक स्कीम में पंजाब के एनआरआई, स्पोर्ट्स पर्सन, फ्रीडम फाइटर्स, दंगा पीड़ितों समेत कई कोटे के प्लॉटस रिजर्व रखे गए हैं। इनके लिए कुछ पैरामीटर तय किए गए हैं, जिन्हें लोगों को हर स्थिति में पूरा करना होगा।
वहीं, गमाडा ने साफ किया है कि जिन्होंने पहले ही किसी सरकारी एजेंसी से मकान, प्लॉट या फ्लैट लिया है। वह स्कीम में आवेदन नहीं कर पाएंगे। अगर कोई गलत जानकारी देकर स्कीम में आवेदन करता है, तो पकड़े जाने पर गमाडा उसे ब्लैक लिस्ट कर देगा।
इन बैंकों की शाखाओं पर मिलेंगे ब्रॉशर: स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब ग्रामीण बैंक, आईएनजी वेश्या बैंक, एक्सिस बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, आईसीआईसीआई बैंक , आईडीबीआई बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखाओं पर स्कीम के ब्रॉशर मिलेंगे।
प्लॉटों का ब्यौरा
साइज वर्ग गज---अर्नेस्ट मनी(रुपयों में)---टेंटेटिव प्राइज(रुपयों में)
1000---------------10,00,000-------------3,00 00,000
2000---------------15,00,000------------6,00 00,000