फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच कराने वालों की दें सूचना, मिलेंगे एक लाख

Sun, 10 Jan 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली फेज-6 स्थित राज्य सेहत और परिवार भलाई विभाग के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को लोहड़ी बेटियों की थीम  पर राज्यस्तरीय समागम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी बतौर मुख्य मेहमान रहे। उनके साथ प्रमुख सचिव विन्नी महाजन भी उपस्थित रहीं। इस मौके ज्याणी ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार मनाने का मुख्य मकसद लिंग भेदभाव को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि लड़का और लड़की के प्रति भेदभाव की मानसिक्ता को बदलना होगा।

समान लिंग अनुपात के लिए सरकार की ओर से  बेटी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और पांच साल तक की बच्चियों का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। इसलिए उन्हें लड़कों के बराबर का दर्जा देना चाहिए।

पेट में लड़कियों को मारने वाले लोगों के खिलाफ सरकार के साथ लोगों को भी एकजुट होना होगा। उन्होंने  कहा कि लिंग जांच करने वालों की जानकारी सेहत विभाग को दें। जानकारी देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें