फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह घंटे के बाद मिली सातवीं व आठवीं कक्षा की दोनों छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 में एक दिन पहले लापता हुई आठवीं की छात्रा 16 घंटे के बाद अपनी सहेली संग सही सलामत घर लौट आई। पूछताछ में आठवीं की छात्रा ने बताया कि परीक्षा में नंबर कम आने की वजह से वह अपनी सहेली के साथ श्रीगंगानगर में रहने वाली अपनी एक सहेली के घर बस से जा रही थी लेकिन उस सहेली ने मोबाइल पर अपने घर आने से मना कर दिया। इसके चलते वह दोनों बठिंडा से बस लेकर वापस चंडीगढ़ आ गईं और वीरवार सुबह करीब पांच बजे घर पहुंच गईं। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने पुलिस ने छात्राओं की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी थीं।
विज्ञापन

छात्राओं के मिलने के बाद पुलिस ने दोनों का जीएमएसएच-16 में मेडिकल करवाकर 164 का बयान करवाया। इसमें दोनों ने कहा कि वह अपनी मर्जी से गई थीं। गौरतलब है कि बीते बुधवार को छात्रा के पिता ने बताया था कि दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ लापता हो गई है। शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें