चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज के स्टार्टअप सेल ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से विज्ञान एवं तकनीक में नवाचार और उद्यमिता पर कार्यशाला आयोजित की। पंजाब विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. ऋचा रस्तोगी ठाकुर ने स्टार्टअप इंडिया, बिजनेस प्लान और डिजाइन थिंकिंग की जानकारी दी। कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने छात्राओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो