फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में छात्राओं व महिलाओं को मिलेंगे सस्ते सेनेटरी नैपकिन, पढ़ें क्या है सरकार की योजना

Mon, 01 Oct 2018 06:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला जिले के स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं समेत जिले के गांवों व झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को माहवारी के दौरान अपने शरीर की साफ-सफाई रखने व सेनेटरी नैपकिन इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन महीने के दूसरे सप्ताह में विशेष मुहिम शुरू की जा रहा है।

विज्ञापन


इस मुहिम के दौरान भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की कारपोरेट सोशल रिस्पांस स्कीम के तहत शहरी मोहल्लों व गांवों में महिलाओं को आशा व आंगनबाड़ी वर्करों के जरिये और जिले के 110 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की छात्राओं को विशेष मशीनों से उच्च क्वालिटी के सेनेटरी नैपकिन लागत मूल्य पर मुहैया कराए जाएंगे।

 पटियाला शहर की महिला पार्षदों व पुरुष पार्षदों की पत्नियों के साथ जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम दफ्तर में सोमवार को एक विशेष मीटिंग रखी गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि पटियाला जिला प्रशासन का यह पाकीजा प्रोजेक्ट जिले की बेटियों और बहनों के लिए एक वरदान व दिवाली से पहले एक विशेष तोहफा साबित होगा। 
विज्ञापन


परनीत ने कहा कि माहवारी के दौरान शरीर की सफाई का ध्यान न रखने से महिलाएं चमड़ी व अन्य बीमारियों का शिकार हो सकती हैं। इसलिए जिला प्रशासन की ओर से बेटियों की तंदरूस्ती के लिए यह एक अहम प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। उन्होंने सभी महिला पार्षदों व पुरुष पार्षदों की पत्नियों को आह्वान किया कि वह इस प्रोजेक्ट की कामयाबी के लिए विशेष दूत बनकर अपनी अह्म भूमिका निभाएं।

इस मौके पर डीसी कुमार अमित ने कहा कि प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाकर बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ के तहत जिले के सारे मिडिल स्कूलों तक लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत उच्च क्वालिटी के तीन सेनेटरी नैपकिनों वाला पैकेट 10 रुपये में मिलेगा और छह नैपकिनों वाला पैकेट 20 रुपये में मुहैया कराया जाएगा। आशा वर्करों व आंगनवाड़ी वर्करों को इसमें से कुछ इनसेंटिव भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें