फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन के लक्ष्य को नहीं पा सकी.. लिख होशियारपुर की छात्रा ने चुना ये रास्ता, सभी हैरान

Sun, 28 Jul 2019 02:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ब्राइट एकेडमी से कोचिंग ले रही एक छात्रा ने शनिवार सुबह 10 बजे घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सेक्टर-15 स्थित एक पीजी की है। छात्रा के पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही है। इसके लिए किसी को दोषी न ठहराया जाए। 

विज्ञापन


सुसाइड में लिखा कि उसकी काफी इच्छाएं थीं, जो वह पूरी नहीं कर सकी। जीवन के गोल को भी नहीं पा सकी। इस कारण वह मौत को गले लगा रही है। फिलहाल सेक्टर-11 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से पंजाब स्थित होशियारपुर के कलापुर की रहने वाली जीवन ज्योति (23) सेक्टर 15 स्थित पीजी में रह रही थी। 

वह सेक्टर 15 ब्राइट एकेडमी से कोचिंग ले रही थी। इसी वर्ष बीते फरवरी में उसकी शादी होशियारपुर निवासी युवक से हुई। उसका पति गुड़गांव स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार सुबह उसका पति उसे लेने के लिए आया। 
विज्ञापन


दोनों को होशियारपुर जाना था। इस दौरान जब वह पीजी पहुंचा तो जीवन ज्योति ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद किसी तरह दरवाजे को तोड़ा गया। दरवाजा खुलते ही देखा गया कि जीवन ज्योति ने चुन्नी से फंदा लगा रखा था। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें