चंडीगढ़। पंजाब राजभवन के पास बीते आठ दिसंबर को तड़के चार बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल एक्टिवा सवार युवती की पीजीआई मौत हो गई। मृतक युवती अमनजोत कौर (20) मोरीगेट मनीमाजरा की रहने वाली थी। बीते रविवार सुबह 4 बजे वह सूरज के साथ एक्टिवा पर नयागांव में एक विवाह से वापस मनीमाजरा लौट रही थी। पंजाब राजभवन के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान अमनजोत की मौत हो गई। उधर, पुलिस ने कार चालक मोहाली निवासी सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अमनजोत कौर के पिता हरजोत सिंह ने कहा कि पुलिस परिवार को घटना की पूरी जानकारी सीसीटीवी फुटेज दिखाए और आरोपी को सख्त सजा दिलवाए। उनकी बेटी की मौत बीते 11 दिसंबर को हो गई थी, लेकिन पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया।