सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज में के नव संकल्प ग्रुप ने मंगलवार को काफी समय से बीमार चल रही 13 साल की बच्ची इकरा की मदद के लिए 25 हजार रुपये दिए।
इकरा को दिल की बीमारी है और उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। नव संकल्प के संयोजक और प्रोफेसर रविंद्र चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी इकरा का परिवार बेटी के इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है।
नव संकल्प ग्रुप ने मिलकर यह राशि इक्कठा की है। ग्रुप के प्रेसिडेंट अमन मेहंदीरता ने बताया कि अभी नव संकल्प अभी तक 25 बच्चों का इलाज में मदद कर चुका है।
छात्रा दिवेजा शर्मा ने बताया कि 2006 में डीएवी कालेज में नव संकल्प का गठन सामाजिक कार्यों के लिए किया गया था।