अबोहर में रेलवे लाइन के पास मिली नवजात बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
मां की ममता किस हद तक बेमानी हो चुकी है, इसका अंदाजा इस बच्ची को देखकर लगाया जा सकता है। इस बच्ची को उसकी कलयुगी मां ने अबोहर में मॉडल टाउन के पास बनी रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में फेंक दिया। वीरवार सुबह वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसे वहां से उठाया व समाज सेवी संस्था के हवाले किया।
माडल टाउन निवासी गुरदयाल सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 5 बजे जब वह सैर करने जा रहा था तो झाड़ियों में एक बच्ची के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने तुरंत उसे बच्ची को उठाकर चौकीदार व समाजसेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को सूचित किया।
समिति के प्रधान राजू चराया, बिट्टू नरूला व संजय कुमार मौके पहुंचे। सूचना मिलते ही जीआरपी के थाना प्रभारी व 108 एंबुलेंस के ईएमटी कुलदीप सिंह व बलविंदर सिंह ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। बच्ची को निजी शिशु अस्पताल की नर्सरी में रखा गया है।
संस्था के प्रधान ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए लोग संपर्क कर रहे हैं। वहीं एडिशनल एसडीएम सुभाष खटक ने अस्पताल पहुंच कर बच्ची की स्थिति के बारे में डाक्टर से बातचीत की।