घरौंडा: 09 मई बैंको के बाहर लगनी वाली ग्राहकों की भीड़ कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र बन सकती है। प्रशासन व बैंक प्रबंधन की हिदायतों के बावजूद बैंक से लेन-देन करने वाले लोग जागरूक नहीं हो रहे। संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों को सोशल डिस्टेंस में पंक्तिबद्ध करने के लिए कर्मचारियों को रोजाना मशक्कत करनी पड़ती है। कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स का बैंकिंग संस्थाओं में सरेआम उल्लंघन हो रहा है। बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों के खड़े होने के लिए गोल चक्कर निर्धारित किये गए है लेकिन अधिकतर ग्राहक इन हिदायतों का पालन करते हुए दिखाई नहीं देते। गांव चौरा स्थित पंजाब नैशनल बैंक के बाहर प्रतिदिन महिला व पुरुष ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ती है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि बैंक खुलने का समय सुबह दस बजे का है लेकिन लोग नौ बजे आकर ही बैंक के बाहर खड़े हो जाते है। काम शुरू करने से पहले उन्हें लोगो की भीड़ को सोशल डिस्टेंस में खड़ा करना पड़ता है। बार-बार समझाने पर भी ग्रामीण निर्देशों को नहीं मानते। वर्जन- सभी बैंकों को ग्राहकों के लिए उचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दे रखे है। पुलिस टीमें लगातार शहर में गश्त करती है ताकि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ की स्थिति उतपन्न न हों। -मनोज कुमार थाना प्रभारी घरौंडा फोटो कैप्शन-बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़