चंडीगढ़। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए की सितंबर परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इसमें सीए की परीक्षाओं का आयोजन 3 से 22 सितंबर तक किया गया था। इसमें सेक्टर 20 निवासी घनिष्ट चोपड़ा ने ऑल इंडिया में उच्च रैंक हासिल कर चंडीगढ़ का नाम रोशन किया है।
सेक्टर 20 निवासी घनिस्ट चोपड़ा ने सीए परीक्षा में ऑल इडिंया में 19वां रैक हासिल किया है। उनके पिता जितेंद्र चोपड़ा बिजनेसमैन और माता पुनिता चोपड़ा गृहिणी हैं। घनिस्ट ने बताया कि केवल सीए बनना ही उनका सपना नहीं था, बल्कि फाइनल में बेहतर रैंक लाना भी था। उन्होंने एक योजना बनाकर पढ़ाई की। उन्होंने खुद नोट्स बनाकर उन्हें रिवाइज किया। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। टेस्ट सीरीज के साथ रोजाना पढ़ाई की।
पढ़ाई का तनाव न हो इसलिए दिन योगा को भी समय दिया। ताकि मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहे। अच्छी योजना से उन्हें यह सफलता मिली है। परीक्षा के दौरान टाइम मैनेज करना बहुत जरूरी है। पेपर की तैयारी अच्छी थी, इसलिए रिजल्ट भी उसके अनुसार ही रहा। एग्जाम में मॉक टेस्ट और रिवीजन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।