फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन बंद रहेगा घग्गर पुल, रूट डायवर्ट किया गया, देखिए नया रास्ता?

Wed, 21 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
विज्ञापन
घग्गर के पुराने पुल पर ट्रैफिक रिपेयर कार्य के चलते चार दिन तक बंद रहेगा
विज्ञापन
अगले 3 दिन तक घग्गर पुल बंद रहेगा। इसे देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यहां देख लिजिए कि आप कहां से जा पाएंगे? अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर भांखरपुर में पुराने टू-लेन घग्गर पुल पर वाहनों की आवाजाही बुधवार रात से शनिवार दोपहर तक बंद रहेगी। पुराने पुल की रिपेयर के कारण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


पुल बंद रहने के दौरान ट्रैफिक धीमी रफ्तार में घग्गर पर समानांतर बने नए थ्रीलेन पुल से गुजरेगा। हालांकि इस दौरान हजारों राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ दिन पहले भी मरम्मत कार्य के लिए पुल को बंद कर दिया गया था। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। चंडीगढ़ की ओर से अंबाला जाते समय राहगीर पुराने टू लेन पुल का इस्तेमाल करते हैं।

फोरलेनिंग कंपनी जीएमआर के सीआरओ दीपक अरोड़ा के अनुसार, पुल पर बिटुमिन समेत कंक्रीट उखड़ने से छोटे गड्ढे बन गए थे, जो बारिश व वाहनों की आवाजाही से बढ़ते जा रहे थे। इसे देखते हुए टू लेन घग्गर पुल को बुधवार रात करीब दस बजे से पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में जीरकपुर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को एनएचएआई ने सूचित कर उनसे सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक डायवर्ट करने को किए गए ये उपाय

घग्गर के पुराने पुल पर ट्रैफिक रिपेयर कार्य के चलते बंद रहेगा
उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए पुराना पुल दूसरे दिन भी खोला जा सकता है, जबकि चार पहिया व अन्य बड़े वाहनों के लिए पुल शनिवार दोपहर तक बंद रहेगा। फोरलेनिंग कंपनी ने ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए नए उपाय किए हैं।

अंबाला की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पहले मैकडी चौक से नए पुल पर डायवर्ट किया जाता था, लेकिन अब यह ट्रैफिक मैकडी से थोड़ी दूर आगे पुराने पुल से पहले दाएं डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए हाईवे के बीच के हिस्से को तोड़कर नया कट बनाया गया है। यहीं से चंडीगढ़ के लिए ट्रैफिक नई तैयार की गई सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।

सीआरओ दीपक चोपड़ा के अनुसार, अंबाला जाने वाले ट्रैफिक नया घग्गर पुल पार कर भांखरपुर से पहले कोहिनूर होटल के समीप अस्थायी कट पर दोबारा अपने सही लेन में आ जाएगा। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग टीम डेराबस्सी पहुंच चुकी है, जो बुधवार रात में ही रिपेयर वर्क पूरा कर लेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें