चंडीगढ़। जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 ने गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-10 में आयोजित पीयू इंटर कॉलेज फेंसिंग पुरुष चैंपियनशिप को जीतने में कामयाबी हासिल की। विजेता एसडी कॉलेज-32 ने कुल 40 अंकों के साथ ओवरऑल ट्रॉफी को जीता। एसजीजीएस खालसा कॉलेज माहिलपुर 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। पीजीजीसी सेक्टर-11 तीसरे स्थान पर रहा।