चंडीगढ़। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण वीरवार से शुरू हो जाएगा और अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा। लोग कोविन प्लेटफार्म या आरोग्य सेतु एप के जरिए पंजीकरण करा सकेंगे। सीधे अस्पताल में जाने पर पंजीकरण नहीं होगा। 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्रों का चुनाव कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मनीमाजरा स्कूल, सेक्टर-45 स्कूल और जीएमएसएच-16 के ऑडिटोरियम में रोजाना 200 स्लॉट होंगे, जबकि मलोया डिस्पेंसरी, डेंटल कालेज, पीजीआई और जीएमसीएच-32 में 100-100 स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि रिस्पांस बढ़ता है तो स्लॉट बढ़ाए जा सकते हैं।