फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बकाया भुगतान में देरी पर जेम पोर्टल ने जीएमसीएच को दिया रेड फ्लैग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 को बकाया भुगतान में देरी पर जेम पोर्टल ने रेड फ्लैग बायर्स की सूची में डाल दिया है। पोर्टल के माध्यम से जीएमसीएच-32 के लिए टेंडर का आवेदन करने वालों को चेतावनी दी जा रही है कि वह इस प्रक्रिया में अपने रिस्क पर भाग लें क्योंकि यह संस्थान रेड बायर की सूची में शामिल है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मसले पर अस्पताल प्रशासन के पास कोई तार्किक जवाब नहीं है। उनका कहना है कि जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है, पोर्टल ने ऐसा क्यों किया है। सूत्रों के अनुसार जीएमसीएच-32 में टेंडर करने वाली अलग-अलग कंपनियों के महीनों से बकाया भुगतान चल रहे हैं जबकि जेम पोर्टल के अनुसार ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने व आपूर्ति होने के 10 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए। 60 दिनों तक भुगतान न होने की स्थिति में पोर्टल ऐसी कार्रवाई सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

एक भुगतान नहीं कर रहा दूसरा दे रहा खर्च से ज्यादा
स्वास्थ्य विभाग की स्थिति अजीब हो गई है। एक तरफ जीएमसीएच-32 बकाया भुगतान न करने के कारण रेड फ्लैग बायर की सूची में शामिल हो गया है। वहीं, दूसरी ओर जीएमएसएच-16 बिल से कई गुना ज्यादा भुगतान कर रहा है। बता दें कि जीएमएसएच ने 68 लाख रुपये के बिल पर दो करोड़ 68 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था, जिसे लेकर काफी बवाल मचा लेकिन अब तक किसी पर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो सकी है।

जेम पोर्टल :
जेम (GeM) गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस-पोर्टल, भारत का एक सरकारी ई-कॉमर्स पोर्टल है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया अवधारणा के तहत सितंबर 2016 में हुई थी। जेम पोर्टल पर, सामान्य लोग सामान और सेवाएं खरीद सकते हैं। सरकारी अधिकारी भी इस पोर्टल पर खरीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें