चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड इंप्लाइज को-ऑर्डिनेशन कमेटी अपनी मांगों के लिए 11 फरवरी को गेट रैली करेगी।
कमेटी के प्रधान शिंदर पाल सिंह महासचिव हरीश वलेचा और सह संयोजक पवन चौहान ने बताया कि पेंशन स्कीम के लिए कई बार पत्र लिखे। कई बार संघर्ष किए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।